फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: बेटी के जन्म के समय सरकार दे रही है माता-पिता को 50 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 09 Dec 2022 03:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana - फोटो : Istock
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana: देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे करना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इसी कड़ी में आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है।

इस स्कीम के अंतर्गत बेटी के जन्म के समय उसके माता पिता को महाराष्ट्र सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल, 2016 को की गई थी। स्कीम के अंतर्गत अगर किसी परिवार में दो बेटियां जन्म लेती हैं। उनको भी सरकार की इस योजना का लाभ मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं महाराष्ट्र सरकार की माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana - फोटो : Pixabay

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको महाराष्ट्र सरकार के शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।

विज्ञापन

3 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana - फोटो : Istock
यहां विजिट करने के बाद आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फॉर्म डाउनलोड करना है। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसे ध्यानपूर्वक भरें। 

Aadhaar Card: आधार कार्ड में जल्द अपडेट करें ये जरूरी चीजें, वरना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

4 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana - फोटो : Pixabay
सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद इसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर जमा करना है। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana - फोटो : istock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इसमें आधार कार्ड, लड़की की माता या पिता का पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। इस स्थिति में आप लाभ से वंचित हो सकते हैं। योजना के अंतर्गत लाभ दो बेटियों के जन्म के समय ही उठाया जा सकता है। अगर तीसरी बेटी का जन्म होता है। ऐसे में आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Solar Heater: घर लाएं धूप की रोशनी से चलने वाला यह रूम हीटर, नहीं आएगा बिजली बिल, महज इतनी है कीमत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें