फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: कितनी देर में एक्सपायर हो जाता है ऑनलाइन बुक किया गया जनरल टिकट, जानिए रेलवे का नियम

Sun, 22 Dec 2024 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि ऑनलाइन जनरल टिकट की वैधता कितने समय तक होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में की जाती है। इसका विशाल नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। भारत की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे देशभर में कई तरह की ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारत में व्यापार, पर्यटन, और औद्योगिक विकास में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है।

हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट होना बहुत जरूरी है। पैसों की बचत करने के लिए कई यात्री ट्रेन में जनरल टिकट की बुकिंग कर यात्रा करते हैं। गौर करने वाली बात है कि शुरुआत में जनरल टिकट को रेलवे काउंटर से खरीदना पड़ता था। हालांकि, UTS एप के आने के बाद अब इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको इस बारे में पता है कि ऑनलाइन जनरल टिकट की वैधता कितने समय तक होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

यदि आपने UTS एप की मदद से जनरल टिकट बुक किया है, तो इस स्थिति में आपको 3 घंटे के अंदर सफर करना होगा। अगर आप 3 घंटे के भीतर ट्रेन में सफर नहीं करते हैं, तो आपका टिकट एक्सपायर हो जाएगा। ऐसी स्थिति में टीटी आपसे फाइन भी वसूल सकता है।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

4 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock

अगर आप निर्धारित समय सीमा के अंदर जनरल टिकट पर यात्रा नहीं करते हैं, तो आपकी टिकट कैंसिल मानी जाती है। ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर टीटीई आपसे 250 रुपये जुर्माना वसूल सकता है।

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप बिना ट्रेन टिकट के सफर कर रहे हैं, तो भी आपसे 250 रुपये जुर्माना वसूला जाता है। यदि आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें