भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश में करोड़ों किसान इस क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि ही है। भारत सरकार बीते लंबे समय से देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी।
इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।