Free Ration Date Extended: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरह की योजनाएं भी चलती हैं, जैसे- सब्सिडी देना। पर इसके अलावा एक और योजना है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जिसमें केंद्र सरकार पात्र लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इस योजना में पात्र लोगों को गेहूं और चावल जैसी चीजें दी जाती हैं जो उन्हें सरकारी राशन की दुकान से मिलती है। इसी क्रम में अब राशन से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है जिसमें अगले 5 साल तक भारत सरकार लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाएगी, लेकिन क्या आपको इसका लाभ मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। मुफ्त राशन से जुड़ी बातों के बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...