Alert: आज का समय पहले के समय से लगभग पूरी तरह अलग है। आजकल हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और अब लोग ऑनलाइन चीजों पर ज्यादा निर्भर नजर आते हैं। उदाहरण के लिए जैसे आजकल लोग घर बैठे ही अपनी मनपसंदीदा चीज खरीद लेते हैं। ऐसे में समय बचता है और साथ ही लोगों को डिस्काउंट भी मिल जाता है। ये सुविधा अच्छी है, लेकिन जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं उतने ही जालसाज भी एक्टिव हुए हैं जो लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर मार्केट में आ रहे हैं। जैसे- आजकल साइबर ठग लोगों को सोशल मीडिया पर नकली विज्ञापन के जरिए ठगने का काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि जब भी आपको विज्ञापान दिखे, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...