फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कहीं आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर तो नहीं आते इस तरह के विज्ञापन? पलक झपकते ही लगा सकते हैं चपत

Sat, 13 May 2023 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
Alert: आज का समय पहले के समय से लगभग पूरी तरह अलग है। आजकल हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और अब लोग ऑनलाइन चीजों पर ज्यादा निर्भर नजर आते हैं। उदाहरण के लिए जैसे आजकल लोग घर बैठे ही अपनी मनपसंदीदा चीज खरीद लेते हैं। ऐसे में समय बचता है और साथ ही लोगों को डिस्काउंट भी मिल जाता है। ये सुविधा अच्छी है, लेकिन जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं उतने ही जालसाज भी एक्टिव हुए हैं जो लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर मार्केट में आ रहे हैं। जैसे- आजकल साइबर ठग लोगों को सोशल मीडिया पर नकली विज्ञापन के जरिए ठगने का काम करते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि जब भी आपको विज्ञापान दिखे, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन बातों का रखें जरूर ध्यान:-

नंबर 1
  • आपको अगर सोशल मीडिया पर या आपके मैसेंजर में कोई विज्ञापन किसी ने भेजा है, तो आपको ध्यान रखना है कि बिना सोचे-समझे इस पर क्लिक नहीं करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे विज्ञापन आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 2
  • अगर आपको कोई विज्ञापन नजर आता है और आप उस पर दिए हुए लिंक के जरिए कुछ खरीदारी कर रहे हैं। तो थोड़ा सावधान रहें। अच्छी तरह प्रोडक्ट और वेबसाइट के बारे में जानें और पेमेंट मोड कैश ऑन डिलिवरी ही रखें।

4 of 5
फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 3
  • ध्यान रहे कि जालसाज अपने नकली विज्ञापन में आपको कई लुभावने ऑफर्स देते हैं। इन्हीं को देखकर लोग इनकी तरफ खींचे चले जाते हैं। इसलिए कभी भी इन ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें। पूरी तरह जांच पड़ताल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 4 
  • सोशल मीडिया के जरिए अगर आपके पास कोई लॉटरी का विज्ञापन या मैसेज आया है, तो इससे बचकर रहें। दरअसल. ये पूरी तरह से फ्रॉड होता है और ये आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें