दिल्ली जैसे बड़े शहर में अपना आशियाना लेना हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेना चाहते हैं तो अब आपका ये सपना साकार हो सकता है। जी हां, अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदने के बेरे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आप मात्र आठ लाख रुपये में दिल्ली में घर ले सकते हैं। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने 15,500 से ज्यादा फ्लैट्स के साथ नई विशेष आवास योजना की शुरुआत की, इसमें खास छूट की भी पेशकश की गई है। डीडीए ने इन फ्लैट्स पर काफी डिस्काउंट ऑफर किया है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि न्यू ईयर पर डीडीए की नई आवासीय योजना शुरू हो सकती है। इस योजना में एचआईजी, एलआईजी, ईडब्ल्यूएस और एमआईजी फ्लैट्स शामिल होंगे। खास बात ये है कि इस स्कीम में अप्लाई के लिए लगभग दो महीने का समय दिया जाएगा। ये फ्लैट्स दिल्ली में ही होंगे।