फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schemes for Farmers: किसानों के लिए देश में चल रही हैं ये पांच योजनाएं, आसान शब्दों में यहां समझें इनके बारे में सबकुछ

Tue, 05 Jul 2022 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : Amar Ujala
Five Government Schemes for Farmers: हमारे देश में लगभग हर वर्ग के लिए कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका मकसद जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, बीमा, राशन जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए भी कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजना के अंतर्गत किसानों को कई तरह के आर्थिक और अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। वहीं, मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में किसान इन योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी में हम आपको देश में चल रही पांच ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसानों के लिए है और इनका लाभ किसान ले सकते हैं। तो चलिए आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है, और देश भर के किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : istock
पीएम किसान मानधन योजना
  • इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है, जिसमें किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। बस इससे पहले तक आपको अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमियम भरना पड़ता है। जैसे आप इसमें 18 से 40 साल की उम्र के बीच आवेदन कर सकते हैं, तो अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको प्रति माह 55 रुपये प्रीमियम भरना होगा।

4 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : istock
प्रधानमंत्री कुसुम योजना
  • इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी और 30 प्रतिशत तक लोन दे रही है। किसान इस योजना के अंतर्गत अपने किसानों में सोलर पंप या ट्यूबवेल लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : Istock
ट्यूबवेल योजना
  • इस योजना का लाभ किसानों को उत्तर प्रदेश में मिल सकता है, क्योंकि इसका संचालन यूपी सरकार करती है। योजना के अंतर्गत किसान अपने खेतों में ट्यूबवेल लगवा सकते हैं। आप यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Five Government Schemes for Farmers: किसानों के लिए ये हैं सरकारी योजनाएं - फोटो : istock
रायथु बंधु योजना
  • इस योजना को तेलंगाना सरकार अपने प्रदेश के किसानों के लिए चलाती है। योजना के अंतर्गत प्रदेश की सरकार पात्र किसानों के बैंक खाते में सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजती है। अगर आपके नाम पर खुद की जमीन है, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें