फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farming Ideas: इस पौधे की खेती करके आप कुछ महीनों में बन सकते हैं लखपति

Fri, 02 Aug 2024 07:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Farming Idea - फोटो : Istock
देश में कई किसानों की परंपरागत खेती करके अच्छी आमदनी नहीं हो रही है। इस कारण कई किसान परंपरागत खेती से अलग हटकर कुछ दूसरी तरह की खेती कर रहे हैं। इनमें किसानों को परंपरागत खेती की तुलना में ज्यादा कमाई हो रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप कुछ महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको गुलखैरा के पौधे की खेती करनी है। इस पौधे का इस्तेमाल कई औषधियों में किया जाता है। गुलखैरा पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसके पौधे, पत्ते, तने सबकुछ बाजार में अच्छी कीमत पर आसानी से बिक जाते हैं। देश में कई किसान गुलखैरा के पौधे की खेती करके अपनी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Farming Idea - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाजार में एक क्विंटल गुलखैरा दस हजार रुपये के आसपास बिक जाता है। अगर आप एक बीघे में इसकी खेती करते हैं तो पांच क्विंटल तक गुलखैरा तैयार हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Farming Idea - फोटो : Istock
ऐसे में आप एक बीघे में गुलखैरा की खेती करके 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। वहीं अगर आप एक एकड़ जमीन पर गुलखैरा की खेती करते हैं तो आप करीब 15 क्विंटल तक गुलखैरा तैयार कर सकते हैं। 

LIC: एलआईसी की शानदार योजना, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलती रहेगी पेंशन

4 of 5
Farming Idea - फोटो : Istock
15 क्विंटल गुलखैरा को आप करीब 1.5 लाख रुपये की कीमत पर बेच सकते हैं। आपको बता दें कि गुलखैरा के फूल, पत्तों और तने का इस्तेमाल यूनानी दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farming Idea - फोटो : Istock
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में गुलखैरा पौधे की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इस पौधे की खेती नवंबर महीने में की जाती है। वहीं इसकी फसल अप्रैल या मई के महीने में तैयार हो जाती है।   

ABY: बीमार होने पर पांच लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें