फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बाजार से खरीदा हुआ घी कहीं नकली तो नहीं? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिलावटी घी का पता करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ghee Identify Tips in Hindi: हम स्वस्थ रह सके इसके लिए हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं। लोग बाजार की चीजों को छोड़कर घर पर बनी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें बाजार से खरीदना ही पड़ता है। ऐसे में सोचिए कि अगर इन खाने की चीजों में मिलावट हो तो इसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या बुरा असर पड़ेगा? इसलिए जरूरी हो जाता है कि जब भी बाजार से कोई चीज खरीदें तो ये जरूर चेक करें कि वो असली है या फिर मिलावट वाली। जैसे- घी, अगर आप भी घी का सेवन करते हैं तो जान लीजिए कि चंद पैसों के लिए लोग बाजार में मिलावट वाला घी भी बेच रहे हैं, जो हमारे लिए नुकसानदायक होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे असली और नकली घी की पहचान कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मिलावटी घी का पता करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
घी में हो सकती है इन चीजों की मिलावट
  • अगर आप भी बाजार से खरीदे हुए घी का सेवन करते हैं तो जान लीजिए कि इसमें कई तरह की मिलावट हो सकती है। दरअसल, मिलावट करने वाले घी में खराब क्वालिटी का तेल, वेजिटेबल ऑयल, पिघला हुआ बटर, डालडा और हाइड्रोजेनेटेड तेल आदि मिला देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिलावटी घी का पता करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
घी असली है या फिर नकली, ऐसे लगा सकते हैं पता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी बाजार से घी खरीदकर घर लाते हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपके द्वारा घर लाया गया घी मिलावट वाला है या असली है
  • आप इसका पता नमक की मदद से लगा सकते हैं
  • इसके लिए पहले आपको दो चम्मच घी को एक बर्तन में डालना है

4 of 5
मिलावटी घी का पता करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको घी में आधा चम्मच नमक डालना है
  • साथ में एक-दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी डाल लें और फिर इसे मिला लें
  • अब आप देखेंगे कि एक मिश्रण तैयार हो गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलावटी घी का पता करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको इस तैयार हुए मिश्रण को 20 मिनट रखकर छोड़ देना है
  • इसके बाद आपको इसे देखना है और देखें कि अगर इस मिश्रण का रंग बदल गया है तो इसका मतलब कि ये घी मिलावट वाला है
  • इसलिए ऐसे घी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें