फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं आपने तो नहीं की ये गलतियां, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त

Wed, 03 Jan 2024 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती ? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनका सीधा लाभ योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलता है। इनमें मुफ्त राशन से लेकर स्वास्थ्य की कई योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही देश के किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक किसानों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिनके कारण किसानों की 16वीं किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती ? - फोटो : istock
इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त:-

पहली गलती
  • आप अगर पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं, तो ध्यान रखें कि अपने फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न करें। जैसे- नाम अंग्रेजी में भरना होता है हिंदी में नहीं, जेंडर गलत न करें और न ही आधार संख्या जैसी अन्य चीजें गलत भरें। वरना किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती ? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए बैंक खाता संख्या, आईएफससी कोड जैसी बाकी जानकारी ठीक से भरें, ताकि किस्त के पैसे सही खाते में जा सके।

4 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती ? - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ये भी जरूरी है कि वो ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे कामों को पूरा करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन कामों को तुरंत निपटा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती ? - फोटो : istock
चौथी गलती
  • योजना के अंतर्गत सिर्फ पात्र लोगों को ही लाभ मिलता है, लेकिन अगर आप गलत तरीके से योजना से जुड़ गए हैं या गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं, तो ऐसे लोगों की पहचान कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसलिए ऐसी गलती न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें