PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है और इसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है। वहीं, करोड़ों किसान पहले से इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। दूसरी तरफ कई नए किसान भी आवेदन कर रहे हैं। पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...