फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, जीवनभर मिलेगी 20 हजार रुपये की पेंशन

Sun, 28 Jan 2024 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी - फोटो : iStock
देश में एलआईसी विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में कई लोग एलआईसी की विभिन्न स्कीमों में निवेश कर रहे हैं। अगर आप एलआईसी की किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको जीवनभर पेंशन का लाभ मिले। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी है। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको जीवनभर पेंशन का लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी - फोटो : iStock
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको एक बार निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवनभर पेंशन का लाभ मिलता है। ऐसे में एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको किसी प्रकार के मासिक प्रीमियम को भरने की जरूरत नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी - फोटो : istock
एलआईसी की इस स्कीम को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। इस स्कीम में 30 से लेकर 85 साल साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। 

4 of 5
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी - फोटो : पिक्साबे
अगर आप एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में एकमुश्त 40,72,000 रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने करीब 20 हजार रुपये की मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी - फोटो : istock
एलआईसी की यह स्कीम दस सालों के लिए सिंगल और ज्वाइंट बीमा पॉलिसी के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एलआईसी की इस स्कीम में आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। 

PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें