फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Tips: शुरू करने जा रहे हैं अपना बिजनेस तो ध्यान रखें ये चार बातें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Wed, 22 Feb 2023 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिजनेस शुरू करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Tips For Successful Business: लोग कई अलग-अलग तरह के काम करते हैं, ताकि वो आर्थिक रूप से कमजोर न हों। जैसे- कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है आदि। नौकरी करने वाले व्यक्ति को पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है, जबकि बिजनेस करने वाले व्यक्ति की कमाई रोजाना, सप्ताह या महीने के अलग-अलग हिसाब से हो सकती है। वैसे तो आप जिससे भी पूछेंगे, वो आपको बिजनेस करना ही ठीक बताता है क्योंकि लोग अपना काम करना सही मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है कि बिजनेस करने का सही मॉडल क्या हो सकता है। वरना आपके धंधे को नुकसान तक पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं आप किन बातों का ध्यान रख सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बिजनेस शुरू करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

जितनी जरूरत उतना खर्च
  • जब भी आप कोई बिजनेस शुरू करें, तो ये अच्छे से समझ लें कि आपकी जरूरत क्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी जरूरतें जितनी होंगी यानी आपके बिजनेस के लिए जितनी जरूरत हैं उतना ही खर्च करें। कई लोग शुरुआत में ही ज्यादा पैसे बिजनेस में लगा देते हैं और फिर बाद में उन्हें नुकसान तक झेलना पड़ जाता है। इसलिए हमेशा बिजनेस की शुरुआत पहले छोटे से करें और उसे धीरे-धीरे बड़ा करें।
विज्ञापन

3 of 5
बिजनेस शुरू करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
सामान और जगह का चुनाव
  • आप जब भी कोई बिजनेस शुरू करें, तो ये ध्यान रखें कि आप क्या ऐसी चीजें बेचेंगे जो आसानी से बिक जाए और जिसकी डिमांड लोगों के बीच ज्यादा हो। इसलिए हमेशा ऐसा बिजनेस ही करें, जिसकी मांग लोगों के बीच ज्यादा हो। इसके अलावा आप अपना बिजनेस किस जगह पर कर रहे हैं, ये भी काफी जरूरी है क्योंकि लोकेशन के हिसाब से कई चीजें अच्छी चल जाती हैं तो कई चीजें नहीं चल पाती हैं।

4 of 5
बिजनेस शुरू करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
भरोसेमंद लोग रखें
  • बिजनेस शुरू करते समय आपको ऐसे लोगों को अपने साथ रखना चाहिए, जो भरोसेमंद हों क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि आपका काम दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें, तो इसके लिए भरोसेमंद लोग चाहिए होते हैं, जिन पर आप आसान से भरोसा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनेस शुरू करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
रिटर्न को बचाएं
  • अब अगर आपका बिजनेस चल पड़ा है, तो जाहिर है आपकी कमाई अच्छी हो रही होगा। ऐसे में आपको पैसों के मामले में थोड़ा सोच-समझकर ही फैसला लेना है। जो भी रिटर्न आए उसमें से 50 फीसदी पैसे को बचाकर रखें ताकि मुसीबत के समय जरूरत पड़ने पर आप इस पैसे को बिजनेस में लगा सकें। बाकी 50 फीसदी को आप अपने बिजनेस के खर्चों पर लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें