फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: पति-पत्नी दोनों को मिल रही 18,500 रुपये की पेंशन, जानिए क्या है वय वंदना योजना

Tue, 21 Feb 2023 05:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
PM Vaya Vandana Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम वय वंदना योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को आर्थिक रूप से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए घर का खर्चा चलाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप सही समय पर किसी अच्छी स्कीम में निवेश करें, तो आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में अच्छी पेंशन पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम एलआईसी वय वंदना योजना के बारे में जानेंगे। एलआईसी वय वंदना योजना में आप 31 मार्च, 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कर रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की वय वंदना योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
LIC PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश करके हर महीने 18,500 रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कीम 1 अप्रैल, 2023 को लैप्स हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
एलआईसी वय वंदना योजना में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम में आप 10 सालों के लिए अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। स्कीम में निवेश करने के बाद आप कुल 10 सालों तक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद आपको निवेश की राशि मिल जाती है। 

Traffic Rules: रेड लाइट पर गाड़ी रोकने पर भी कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

4 of 5
LIC PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : iStock
इस स्कीम में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर 30 लाख रुपये निवेश करते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति को 15 लाख निवेश करने पर हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
वहीं पति-पत्नी दोनों को 30 लाख निवेश करने पर हर महीने कुल 18,500 रुपये की पेंशन मिलेगी। एलआईसी वय वंदना स्कीम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं।

EPFO: अब मिल सकती है आपको ज्यादा पेंशन, लाभ पाने के लिए करना होगा यह काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें