फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में जमा कर रही है पैसे या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Mon, 16 Oct 2023 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PF Balance Check Porcess: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो नियमों के तहत आपका पीएफ कटता होगा? दरअसल, इसमें कंपनी हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा करवाती है। साथ ही सैलरी में से काटे गए जितना अमाउंट कंपनी अपनी तरफ से भी कर्मचारी के पीफ खाते में जमा करवाती है। वहीं, ईपीएफओ की तरफ से इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। पर क्या आप इस बात को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित हैं कि आपके पीएफ खाते में कंपनी हर महीने पैसे जमा कर रही है? क्या आपने ये कभी चेक किया है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पीएफ के पैसे:-

स्टेप 1
  • कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसे जमा नहीं करती है, इसलिए आप इसे ऑनलाइन ही चेक सकते हैं और वो भी अपनी पासबुक से
  • पासबुक चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पासबुक वाले आधिकारिक पोर्टल passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर लॉगिन करना है
  • इसके लिए आपको पहले अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
  • फिर यहां पर पासवर्ड भरें और इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें

4 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • फिर आपको 'साइन इन' पर क्लिक करना है और आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा
  • अब यहां पर आपको अपनी पासबुक की जानकारी दिखेगी
  • अगर आपके इस यूएएन नंबर पर एक से ज्यादा पासबुक हैं, तो वो सभी यहां दिखेंगी और अगर एक है तो एक ही दिखेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ की पासबुक कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको उस पासबुक पर क्लिक करना है, जिसे आपको चेक करना है
  • इसके बाद आपके सामने पासबुक ओपन होगी और आप यहां देख सकते हैं कि आपके खाते में हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं
  • आप यहां मिलने वाला ब्याज समेत अन्य जानकारियां भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें