शिक्षा इंसान के मौलिक अधिकारों में से एक है। हर एक को शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है, क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति ही एक सभ्य और विकासशील समाज का निर्माण कर सकता है। साथ ही पढ़ा-लिखा छात्र ही इस देश का भविष्य है और वो इस देश को निरंतर विकास की तरफ अग्रसर कर सकता है। लेकिन कई बार लोग दशवीं और बारहवीं के बाद आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं और वो पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसके कई कारण होते हैं, जिनमें से सबसे अहम कारण फीस होता है। आगे की शिक्षा के लिए कई सारे मां-बाप अपने बच्चों की फीस नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उनके बच्चों का मनचाहा कोर्स करके डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनने का ख्वाब अधूरा रह जाता है। दिन-प्रतिदिन शिक्षा काफी ज्यादा मंहगी होती जा रही है, जिसकी वजह से लोग आगे की पढ़ाई चाहा कर भी नहीं कर पा रहे हैं। मगर अब आप अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करके कुछ बनने और अपने पैरों पर खड़े होने का सपना साकार कर सकते हैं, क्योंकि देश के कई सारे बैंकों ने एजुकेशन लोन देने की सबसे अच्छी स्कीम निकाली है। ताकि देश का हर जरूरतमंद बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। ऐसे में आप भी एजुकेशन लोन लेकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, लेकिन एजुकेशन लोन लेने से पहले आपको 4 बातों का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...