फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: कार्डधारकों को जल्द मिलने वाली है एक हजार रुपये की दूसरी किस्त, साथ में अन्य लाभ भी

Sat, 12 Mar 2022 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन ने इन लोगों की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया। लोगों के रोजगार उनसे छिन गए, जिसकी वजह से उनके सामने आर्थिक संकट और ज्यादा हो गया। वहीं, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में केंद्र सराकर की तरफ से इन लोगों की मदद के लिए ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई, जिसका उद्धेश्य इन लोगों को आर्थिक मदद देने के साथ ही अन्य लाभ देना भी है। इस योजना में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है। जहां पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, तो वहीं अब लोग जानना चाहते हैं कि इसकी दूसरी किस्त कब तक आएगी। तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
जनवरी में आ चुकी है पहली किस्त
  • बाकी राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश सरकार भी इस योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ दे रही है। जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2021 तक ई-श्रम कार्ड बनवा लिया था। उन्हें सरकार द्वारा पहली किस्त जनवरी में जारी की जा चुकी है। इसके पैसे सीधे लोगों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
कब आ सकती है दूसरी किस्त?
  • बात अगर दूसरी किस्त की करें, तो यूपी में अब चुनाव परिणाम आ चुके हैं और जल्द ही सरकार का गठन भी हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक लोगों के खाते में एक हजार रुपये की किस्त भेजी जा सकती है।

4 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
और भी हैं लाभ:-
  • 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर
  • कामगार की किसी हादसे में मौत हो जाती है तो उसे 2 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
  • घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
  • श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई श्रम कार्डधारकों की दूसरी किस्त कब आएगी - फोटो : istock
किसे मिलेंगे लाभ?
  • ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेंगे, जो पहले से श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोई लाभ नहीं ले रहे हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें