कई बार हमें एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी पड़ती है। कभी किसी काम की वजह से, तो कभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं जिसके कारण लोगों को ट्रैवल करना पड़ता है। हालांकि, यात्रा करने के सबके अपने अलग-अलग तरीके होते हैं। जहां कोई बस और हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं तो वहीं, अब भी भारत के काफी ज्यादा लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। रेल में यात्रा करने से समय की बचत के अलावा कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, अगर आपको रेल से कहीं जाना है, तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट लेना पड़ता है। लोग ब्रोकर के जरिए ये टिकट खरीदते हैं, जिस पर उनको कुछ अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बिना ज्यादा पैसे दिए हुए ट्रेन टिकट खरीद पाएं, तो चलिए इसके बारे में हम आपको बनाते हैं। दरअसल, आप ऐसा खुद आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाकर कंफर्म टिकट पा सकते हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...