फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Benefit: जानिए कब मिलने वाले हैं अगली किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक

Fri, 04 Mar 2022 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या अभी भी काफी ज्यादा है, जो जरूरतमंद हैं और जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करते हैं। ये लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। ऐसे में फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर इन लोगों की मदद करती है। इन लोगों तक मदद कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं के जरिए पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सरकार हर महीने आर्थिक मदद, 2 लाख का बीमा कवर जैसे कई अन्य लाभ दे रही है। वहीं, अब लोग जानना चाहते हैं कि इसकी दूसरी किस्त कब तक आने वाली है? तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में आने वाली किस्त और किस्त के पैसे चेक करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
कब आ सकती है अगली किस्त?
  • दरअसल, ई-श्रम कार्डधारकों को अगली किस्त के पैसे जल्द ही मिलने वाले हैं। इस महीने के आखिर तक 500 रुपये की अगली किस्त आपके खाते में आ सकती है। इससे पहले कार्डधारकों के खाते में एक-एक हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक
  • अगर आपको जानना है कि आपके खाते में किस्त के पैसे आएं हैं या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहला तरीका है आपकी पासबुक। आपको अपनी पासबुक लेकर बैंक जाना है, और उस पर एंट्री करवानी है। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।

4 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : Pixabay
एटीएम
  • आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में ई-श्रम कार्ड के पैसे आएं हैं या नहीं। यहां से आपको मिनी बैंक स्टेटमेंट निकालनी होती है। इसके बाद आप जान सकते हैं कि पैसे आएं हैं या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
मिलते हैं कई लाभ:-
  • हर महीने किस्त के रूप में आर्थिक मदद
  • 2 लाख रुपये का बीमा कवर
  • घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
  • भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त कब आएगी - फोटो : istock
  • बच्चों की छात्रवृत्ति, मुफ्त सिलाई मशीन, मुफ्त साइकिल और काम के लिए मुफ्त में उपकरण आदि श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत दिए जाएंगे
  • भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा और पेंशन जैसी सुविधा भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें