हमारे देश में गरीब वर्ग के लोगों को मदद की जरूरत होती है। आर्थिक मदद से लेकर रोजगार देने जैसी कई जरूरतों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया जाता है। स्वास्थ्य, मुफ्त या सस्ता राशन, बीमा कवर, पेंशन सेवाएं जैसी नाजाने कितनी योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद लोग ले रहे हैं। जैसे- ई-श्रम कार्ड योजना जिसे श्रम मंत्रालय के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को आर्थिक मदद के अलावा भी कई लाभ दिए जा रहे हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में जा चुकी है, और अब सभी को दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें दूसरी किस्त के पैसे कब मिलेंगे? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर आपको दूसरी किस्त के पैसे कब तक मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...