देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य लोगों तक मदद पहुंचाना है। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार जैसी कई अन्य लाभकारी व कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे देश के गरीब व जरूरतमंद किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। हालांकि, ये मदद 2-2 हजार की तीन किस्तों के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं, मौजूदा समय में लाभर्थियों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको 11वीं किस्त के पैसे चाहिए, तो आपको एक काम करना बेहद जरूरी है और वो काम है आपकी ई-केवाईसी? अगर आपने ये अब तक नहीं किया है, तो आपके लिए ये करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...