देश में मौजूद गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह के जरूरी कदम उठाए जाते हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाती हैं, जिनका सीधा लाभ देश के गरीब तबके तक पहुंच पाता है। कभी मुफ्त राशन योजना, तो कभी कोई पेंशन योजना जैसी नाजाने कितनी योजनाएं देश में सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में श्रम मंत्रालय के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई। इसमें पात्र लोगों को 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसकी पहली किस्त आ चुकी है और अब सभी कामगारों को दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि मई महीने में लोगों को दूसरी किस्त जारी हो सकती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका ई-श्रम कार्ड रद्द तक हो सकता है और आप दूसरी किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं। तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं जिन्हें आपको नहीं करना है, और अगर आपसे ये गलतियां हो गई हैं तो इन्हें कैसे सुधारें ये भी जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ये सब जान सकते हैं...