फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की ये गलतियां, तो अटक सकती है 15वीं किस्त, जानें डिटेल्स

Wed, 06 Sep 2023 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है। इनमें बीमा, रोजगार, शिक्षा, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य समेत कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। वहीं, इस बार किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। पर कुछ गलतियों के कारण कई किसान इस किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि किस्त का लाभ लेने के लिए कौन सी गलतियां करने से बचना है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
किसान इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है और ऐसा करने से आपकी किस्त भी अटक सकती है। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, बैंक से या फिर खुद किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 2
  • उन किसानों के लिए भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है, जो पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं। अगर आप इस काम को नहीं करवाने की गलती करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।

4 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 3 
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को आधार लिंकिंग करवाना भी जरूरी है। दरअसल, किसानों को आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 4
  • वहीं, आपको ध्यान देना है कि फॉर्म में किसी तरह की गलती न करें। जैसे- नाम, जेंडर, बैंक खाता संख्या गलत लिखना, आधार नंबर का गलत होना आदि। अगर इनमें से कोई गलती होती है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें