भारत में रेल को यात्रा के लिए आज भी सबसे ज्यादा पसंदीदा और भरोसेमंद माना जाता है। हर रोज लगभग लाखों लोग रेल से यात्रा करते हैं और अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं। हमारे देश में त्योहार हो या कोई अन्य अवसर, आज भी ट्रेन मिलने में काफी दिक्कतें होती हैं। कई सारे लोगों को तो ट्रेन में अक्सर बिना टिकट के ही यात्रा करनी पड़ती है। मगर क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में यात्रा करने के दौरान आपका टिकट कौन चेक कर सकता है? रेवले नियमावली के अनुसार यात्रियों का टिकट सिर्फ टीटीई ही चेक कर सकता है। मगर आपने कई बार देखा होगा कि रेलवे पुलिस लोगों का टिकट चेक करने लगते हैं। जबकि नियम के अनुसार आपका टिकट ये रेलवे पुलिस नहीं कर सकती है और अगर वो ऐसा करती है तो आप उनकी शिकायत कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं रेलवे के इस नियम के बारे में...