गाड़ी चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ की कतारों में अटकें लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस यानी आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने की और लंबी लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर केंद्र सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। अब इस प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है। नियमों में किए गए संशोधनों के तहत अब आपको ड्राइविंग टेस्ट देने की कोई जरूरत नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने इन नियमों को बदल दिया है, और इसी महिने से नए नियम लागू कर दिए गए हैं। जिसके चलते करोड़ों लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ की वेटिंग लिस्ट में पड़े रहने से राहत मिलेगी। दरअसल, जो एप्लीकेंट्स ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए आरटीओ में अपने टेस्ट का इंतजार मंत्रालय की ओर से उन एप्लीकेंट्स सूचित किया गया है कि, अब उनको किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवा कर ट्रेनिंग लेनी होगी। यहीं से टेस्ट को पास करना होगा।