Cheque Bounce Rule: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। यही नहीं, कई लोगों के तो एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। बैंक में पैसे रखने पर उस पर ब्याज तो मिलता ही है। साथ ही कई तरह की अन्य सुविधाएं भी मिलती है। जैसे- एटीएम कार्ड और चेक बुक जैसी सुविधा आदि। बात अगर चेकबुक की करें तो चेक से आप किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं और वो शख्स बैंक में चेक को लगाकर पैसे ले सकता है। ऐसे में अगर आप किसी को चेक से पेमेंट करते हैं तो आपको एक खास बात का ध्यान रखना होता है कि कभी भी आपका चेक बाउंस न हो पाए। इसके लिए आपको किसी को चेक देते समय ये सुनिश्चित करना है कि आपके बैंक खाते में पर्याप्त पैसे हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपका चेक बाउंस हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि चेक बाउंस होने के क्या नियम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...