फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMSBY Scheme: सिर्फ एक रुपये में करवा सकते हैं दो लाख रुपये तक का बीमा, जानें कैसे

Mon, 08 May 2023 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : PTI and Istock
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों के लिए भी सरकार के द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। यही नहीं कई बार इन योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। आवास, राशन और आर्थिक मदद के अलावा बीमा योजनाएं भी सरकार द्वारा चलाई जाती है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के कई लाभ हैं। इस योजना में बेहद कम प्रीमियम में आप बेहतर लाभ तक उठा सकते हैं। अगर आपको भी इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : istock
पहले योजना के बारे में जान लें
  • बात अगर इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की करें, तो ये एक तरह से एक्सीडेंट पॉलिसी है। इस योजना में आपको हर महीने एक रुपये यानी साल में कुल 12 रुपये देने होते हैं। फिर आपको इसमें 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो अगर आवेदनकर्ता की दुर्घटना में मौत हो जाती है या वो पूरी तरह से विक्लांग हो जाता है, तो आपको 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, आंशिक तौर पर विक्लांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

4 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : istock
क्या है पात्रता?
  • अगर आप इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पात्रता जाननी चाहिए
  • नियमों के तहत इस योजना में 17 साल से 70 साल के बीच का व्यक्ति आवेदन कर सकता है
  • आवेदनकर्ता का बैंक में सेविंग खाता भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : istock
आवेदन ऐसे कर सकते हैं आप:-
  • आप चाहें तो आप भी इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होता है
  • फिर वहां जाकर आपको आवेदन फॉर्म भरना होता है और इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें