भारत में रहने वाले लगभग हर एक नागरिक के पास आपको कई दस्तावेज मिल जाएंगे, जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं। लेकिन इसमें आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज कहलाता है। दरअसल, ये बेहद जरूरी दस्तावेज होने के साथ ही भारत के लोगों के पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। यही नहीं, आधार कार्ड हमारे कई अन्य काम जैसे- बैंक में खाता खुलवाने, सिमकार्ड लेने, लोन लेने में, अस्पताल में, सरकारी व गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने जैसे कई अन्य कामों में भी काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपको आधार के लिए रजिस्ट्रेशन कराना हो या फिर किसी को कोई शिकायत करनी हो तो ये होगा कैसे? शायद नहीं, लेकिन आपकी मदद के लिए एक नंबर है जो आपकी मदद कर सकता है। इससे आप आधार से जुड़ी कोई मदद पा सकते हैं और अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...