Diwali 2023 Mutual Fund SIP Investment Plan: अगर आपके घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। बिटिया के जन्म लेने के बाद से अभिभावक उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे इकट्ठा करने लगते हैं। अगर आपने अपनी बिटिया के भविष्य को नया रंग देने के लिए पैसों की बचत करना अभी से शुरू कर दिया है। ऐसे में दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप अपने बचत के इन पैसों को एक खास स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में, जिसकी मदद से आप 4 हजार रुपये महीना निवेश करके बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए 34.5 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।