फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वाले ध्यान दें: क्या पुरानी लिकर पॉलिसी में मिलती थी सस्ती शराब या नई में? यहां जानें फर्क

Fri, 06 Oct 2023 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की पुरानी शराब नीति और नई शराब नीति में अंतर। - फोटो : Amar Ujala
Delhi Liquor Policy: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कोर्ट की तरफ से ईडी को उनकी पांच दिन की रिमांड भी दे दी गई। ऐसे में दिल्ली सरकार की शराब नीति एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। जाहिर है इसमें काफी समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया भी जेल में हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर दिल्ली सरकार की नई शराब नीति क्या है और जो पुरानी शराब नीति है, जो मौजूदा समय में दिल्ली में लागू है उसमें क्या अंतर है? अगर नहीं, तो आप यहां इसे अच्छे से समझ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली की पुरानी शराब नीति और नई शराब नीति में अंतर। - फोटो : istock
  • दरअसल, पहले से दिल्ली में पुरानी शराब नीति चल रही थी, लेकिन फिर दिल्ली सरकार एक नई शराब नीति लेकर आई। इसके तहत कुछ समय तक दिल्ली में शराब बेची भी गई, लेकिन फिर इस पॉलिसी को वापस ले लिया गया और मौजूदा समय में पुरानी नीति के तहत ही दिल्ली में शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली की पुरानी शराब नीति और नई शराब नीति में अंतर। - फोटो : istock
क्या था नई नीती में?
  • दरअसल, नई शराब नीति के तहत प्राइवेट दुकान वालों को काफी अधिकार दिए गए थे। ऐसे में ये दुकान वाले अपने मुताबिक, शराब के रेट तय कर रहे थे। आपको याद होगा कि एक बोतल के साथ एक बोतल मुफ्त तक दी जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ ड्राई डे भी काफी कम हो गए थे और होली के दिन भी शाम के वक्त शराब की दुकानें खोली गई थी।

4 of 5
दिल्ली की पुरानी शराब नीति और नई शराब नीति में अंतर। - फोटो : istock
  • नई शराब नीति में इंपोर्ट फी और वैट को लेकर भी थोड़े बदलाव किए गए थे। हालांकि, कीमत को लेकर पुरानी और नई पॉलिसी में कुछ खास बदलाव नहीं हुए थे। साथ ही दोनों नीतियों में वैट में भी ज्यादा अंतर नहीं था। वहीं, अब भी सरकार ने पुरानी शराब नीति फिर से लागू करने के बाद भी कोई बदलाव नहीं किया और अगर बदलाव हुआ है, तो सिर्फ डिस्काउंट पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली की पुरानी शराब नीति और नई शराब नीति में अंतर। - फोटो : istock
क्या लोगों को मिला फायदा?
  • जहां नई शराब नीति में लोगों को मुफ्त की कोई शराब की बोतल नहीं दी जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुरानी पॉलिसी में ग्राहकों को एक के साथ एक शराब की बोतल मुफ्त दी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें