फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: पति-पत्नी रोजाना करें 14 रुपये की बचत, हर महीने मिलेगी दोनों को पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन

Fri, 06 Oct 2023 12:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Atal Pension Yojana: आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में कई लोग अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। रिटायरमेंट के बाद के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल समझ का होना जरूरी है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए किसी प्रकार का फंड इकट्ठा नहीं करते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आपको जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसमें निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में आप 18 से 40 साल की उम्र में आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको स्कीम में कितने रुपये का निवेश करना है। यह राशि आप किस उम्र में स्कीम में आवेदन कर रहे हैं? उसी के आधार पर तय की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होता है। वहीं अगर आप और आपकी पत्नी दोनों मिलकर रोजाना 7+7 = 14 रुपये की बचत करके हर महीने 210+210 = 420 रुपये का निवेश हर महीने 60 साल की उम्र होने तक करते हैं। 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
ऐसे में 60 की उम्र होने के बाद पति और पत्नी दोनों को हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.htm पर विजिट करके ऑनलाइन इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें