Dhanteras Gold Buying: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 29 अक्तूबर, 2024 को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन बाजारों में काफी चहल पहल होती है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना शुभ माना गया है। इस कारण बड़े पैमाने पर लोग धनतेरस के दिन बर्तन, गाड़ी, सोना आदि चीजों की खरीदारी करते हैं।
अगर आप इस दिन सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको इस बारे में पता है कि 22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है? और क्या सच में दुकानों पर 24 कैरेट का सोना मिलता है? आइए जानते हैं -