Dhanteras 2024: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 29 अक्तूबर के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इसी वजह से कई लोग धनतेरस के दिन बर्तन, गाड़ी, सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं।
देश में सोना खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। हमारे यहां सोने के बने खूबसूरत आभूषणों का इस्तेमाल श्रृंगार के रूप में किया जाता है। अगर आप धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए आप अपने घर में कितना सोना कानूनी तौर पर रख सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।