फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट बुक करने वाले जरूर जान लें ये एक बात, वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 23 Aug 2024 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप से कैसे मेट्रो टिकट बुक करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Delhi Metro Whatsapp Ticket: भले ही लोग अपनी बाइक या कार आदि वाहन से यात्रा करते हैं, लेकिन खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर के लोग दिल्ली मेट्रो पर काफी निर्भर रहते हैं। किसी को स्कूल जाना है, तो किसी को कॉलेज जाना है और दफ्तर जाने वाले तो काफी बड़ी संख्या में मेट्रो से यात्रा करते हैं। अगर आपको भी मेट्रो से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको टिकट लेना होता है और अब तो आप अपने व्हाट्सएप के जरिए ही मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं और इससे यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी मेट्रो टिकट व्हाट्सएप के जरिए बुक करते हैं तो आपके लिए एक बात जानना जरूरी हो जाता है, वरना आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप से कैसे मेट्रो टिकट बुक करवाएं? - फोटो : istock
इस बात को जरूर जान लें
  • दरअसल, दिल्ली मेट्रो की तरफ से भीड़ को कम करने और यात्रियों को बेहद सुविधाएं देने के उद्धेश्य से व्हाट्सएप टिकट शुरू किए गए। इसमें आप व्हाट्सएप पर जाकर मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन यात्रा से पहले जान लें कि ये सुविधा केवल सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही उपलब्ध होती है। ऐसे में अगर आप रात 9 बजे के बाद यात्रा करना चाहते हैं तो आपको व्हाट्सएप से टिकट नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको काउंटर से टिकट लेना होगा जहां पर कैश की जरूरत होती है। साथ ही आप वेडिंग मशीन से भी मेट्रो टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप से कैसे मेट्रो टिकट बुक करवाएं? - फोटो : istock
क्या है व्हाट्सएप से टिकट बुक करने की प्रक्रिया:-

स्टेप 1
  • व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले मेट्रो के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 पर 'Hi' का मैसेज लिखकर भेजना होता है
  • फिर आपको भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा, ऐसे में अपनी पसंद की भाषा चुनें, इसमें हिंदी, अंग्रेजी जैसी भाषाएं शामिल हैं

4 of 5
व्हाट्सएप से कैसे मेट्रो टिकट बुक करवाएं? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • भाषा चुनने के बाद आप देखेंगे कि आपके सामने 'बाय टिकट' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको वो स्टेशन चुनना है जहां से आप अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं
  • फिर आपको अपना गंतव्य स्टेशन यानी जहां तक आप यात्रा करना चाहते हैं, वो स्टेशन चुनना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप से कैसे मेट्रो टिकट बुक करवाएं? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • स्टेशन चुनने के बाद आपको कितने टिकट चाहिए, ये चुनना होता है
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है, जैसे- यूपीआई से आदि
  • फिर आपके व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड आ जाता है जिसे आप एंट्री गेट पर लगी स्कैन वाली मशीन पर स्कैन करके अपनी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें