फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो से यात्रा करने वाले ध्यान दें: भूलकर न जाएं महिलाओं के कोच में, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 24 Oct 2024 01:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजाना दिल्ली मेट्रो से लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। कोई दफ्तर जाता है तो कोई स्कूल-कॉलैज या अन्य जगहों पर। ऐसे में मेट्रो दिल्ली-एनसीआर वाले लोगों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नजर नहीं आती।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। - फोटो : Amar Ujala
Delhi Metro Girls Coach Rules: दिल्ली से लेकर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद तक में रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो किसी लाइफलाइन से कम नजर नहीं आती है। सुबह दफ्तर जाने वाले लोग हों या फिर स्कूल-कॉलेज या अन्य जगहों पर जाने वाले लोग आदि। ये सभी मेट्रो से यात्रा करते हुए नजर आते हैं। मेट्रो में जाने से आप जाम से बचते हैं और गर्मियों में तो एसी की सुविधा भी रहती है। इन सबके बीच अगर आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं तो आपको एक बात जान लेनी चाहिए कि लड़कियों के कोच में जाने की गलती न करें। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं अगर कोई पुरुष यात्री ऐसा करता है तो उस पर कितना जुर्माना लग सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। - फोटो : AdobeStock
मेट्रो में ये होता है महिला कोच
  • आप अगर पहली बार मेट्रो से सफर कर रहे हैं तो इसमें आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि गाड़ी की गति की दिशा में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। इस डिब्बे में किसी भी पुरुष का जाना पूरी तरह से वर्जित होता है। इसलिए आप ऐसी गलती करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। - फोटो : AdobeStock
  • यहां ये भी जानते हुए चलें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने इसलिए महिलाओं के लिए अलग से एक डिब्बा आरक्षित किया है, ताकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यहार को रोका जा सके। इससे महिलाएं बिना किसी डर के अपने कोच में सफर कर सकती हैं।

4 of 5
दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। - फोटो : AdobeStock
  • कई मेट्रो स्टेशन पर फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहते हैं जिनका काम महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुषों को वहां से हटाना होता है। इस दस्ते में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ, दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस यानी डीएमआरपी और डीएमआरसी के कर्मी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में यात्रा करना दंडनीय अपराध है। - फोटो : Adobe Stock
जुर्माना इतना लगता है
  • मेट्रो में महिला कोच में अगर कोई व्यक्ति सफर करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर दिल्ली मेट्रो यानी ओएंडएम अधिनियम के तहत 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है
  • अगर किसी महिला को मेट्रो ट्रेन में या मेट्रो स्टेशन या परिसर में कोई दिक्कत होती है तो वो डीएमआरसी के 24*7 हेल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉल करके मदद ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें