Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक हो गया है। कई जगहों पर तो प्रदूषण का स्तर 900 के पार चला गया है। ऐसी जहरीली हवा में घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक है। ऐसी स्थिति में आपको बहुत जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। वहीं जिन लोगों को पहले से ही श्वास संबंधी समस्या है। उनको इस दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने घर के अंदर की हवा को साफ रख सकते हैं। दमघोंटू प्रदूषण के बीच घर के अंदर की हवा को साफ रखने के ये रामबाण उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -