फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में छाई जहरीली धुंध, जानिए क्या है AQI और कैसे करता है यह काम

Fri, 03 Nov 2023 12:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is AQI - फोटो : Istock
What Is AQI: दिल्ली एनसीआर और कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। कई जगहों पर तो हवा की क्वालिटी का स्तर 900 के पार चला गया है। यह काफी खतरनाक है। ऐसे हालातों में घर से बाहर निकलने पर आपको श्वास से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही श्वास संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। उनके लिए घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक है। अगर यही स्थिति लगातार बनी रहती है, तो कई लोग श्वास संबंधी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। हम में से अधिकतर लोगों को पता होगा कि हवा की गुणवत्ता को AQI से मापा जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
What Is AQI - फोटो : Istock
AQI से तात्पर्य एयर क्वालिटी इंडेक्स से है। इसको वायु गुणवत्ता सूचकांक भी कहा जाता है। इसकी मदद से हवा की गुणवत्ता के बारे में पता किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
What Is AQI - फोटो : Istock
हवा की गुणवत्ता के बारे में अच्छे से पता किया जा सके। ऐसे में एक्यूआई को 6 कैटेगरी में बांटा गया है। 
  • 0-50 = शुद्ध हवा है
  • 51-100 = संतोषजनक हवा है
  • 101-200 = मध्यम
  • 201-300 = खराब हवा है
  • 301-400 = बेहद खराब हवा है
  • 410-500 = गंभीर श्रेणी 

4 of 5
What Is AQI - फोटो : Istock

कैसे मापी जाती है हवा की गुणवत्ता

हवा की गुणवत्ता के बारे में पता करने के लिए सरकार अलग-अलग जगहों पर एयर क्वालिटी को मापने वाले मीटर को लगाती है। यह एक थर्मामीटर की तरह काम करता है और हवा की गुणवत्ता के बारे में पता करने का काम करता है। 

प्रदूषण में बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is AQI - फोटो : Istock
हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण आंख, गले और फेफड़े से जुड़ी तकलीफ बढ़ने लगती है। इसका सबसे बड़ा खतरा बच्चों और बूढ़ों पर होता है। इस दौरान कई लोगों को तो खांसी और सांस लेने में तकलीफ का सामना भी करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें