Credit Card Tips: बाजारवाद के इस दौर में आज हम में से अधिकतर लोगों के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आप आसानी से किसी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ई कॉमर्स वेबसाइटों से भी क्रेडिट कार्ड की मदद से खरीदारी कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी बढ़ा है। कई कंपनियां क्रेडिट कार्ड को लेने पर लुभावने ऑफर्स देती हैं। ऐसे में लोग चीजों की खरीदारी करने के लिए अपने साथ क्रेडिट कार्ड को रखना पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड को अपने साथ रखते हैं। अगर आप भी अपने साथ एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड को रखते हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। एक से अधिक क्रेडिट कार्ड को रखने के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से -