फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक से पेमेंट करने वाले सावधान: अगर जान लेंगे ये चार बातें, तो नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

Mon, 02 Oct 2023 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेक का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Cheque Rules in India: अगर आपके पास बैंक खाता है, तो जाहिर है कि आपको कई अन्य तरह की भी सुविधाएं मिली होंगी? जैसे- जब चाहें तब पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड की सुविधा। इससे लोगों को पहले की तरह बैंक जाकर लाइन में नहीं लगना पड़ता। वहीं, नेट बैंकिंग की सुविधा से लोग जब चाहें तब किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इनके अलावा एक और सुविधा है जो बैंक अपने ग्राहकों को देता है और वो है चेकबुक। दरअसल, किसी को भी चेक देने से कैश देने का काम बच जाता है और बिना किसी रिस्क के कोई भी चेक ले जाकर बैंक से इसे कैश करवा सकता है और या अपने बैंक खाते में उस अमाउंट को ट्रांसफर करवा सकता है आदि। वहीं, अगर आप भी चेक से पेमेंट करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको चपत भी लग सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
चेक का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन चार बातों का हमेशा रखें ध्यान:-

पहली बात
  • अगर आप भी चेक का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं, तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, कभी भी किसी को भी खाली चेक पर साइन करके नही देना चाहिए, फिर चाहे वो कोई भी हो। आपकी ये एक गलती आपका बैंक अकाउंट खाली करवा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
चेक का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
दूसरी बात
  • जब हम कोई चेक भरते हैं, तो इसमें हमें देने वाले का नाम, अपने साइन के अलावा अमाउंट शब्दों और अंकों दोनों में भरना होता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप जब भी पैसे अंकों में भरें, तो अमाउंट के बाद खाली जगह न छोड़ें। इसे ऐसे समझें अगर आपने 50000 रुपये लिखा है, तो 50000 के बाद /- ये निशान लगा दें यानी ऐसे 50000/- इससे कोई अमाउंट से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।

4 of 5
चेक का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • आपको कई मौकों पर कैंसिल चेक देने पड़ते होंगे, जैसे- कंपनी में सैलरी के लिए आदि। ऐसी स्थिति में आपको एक काम करना है कि एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें। इसके बाद पूरे चेक के ऊपर तिरछी लाइन खींचे और उस पर कैंसिल लिख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेक का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock
चौथी बात
  • जैसे आप जब किसी ब्रोकर के जरिए लोन लेते हैं, तो वो आपसे कुछ एडवांस तारीख के चेक मांगता है। ऐसे में ध्यान रखें कि कई फ्रॉड लोग भी होते हैं। ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि जितने अमाउंट का चेक सामने वाले को दे रहे हैं, उतने का ही अमाउंट का चेक उससे ले लें। इससे आपका विश्वास बना रहेगा और जब आपका काम हो जाए, तो उसका चेक उसी के सामने फाड़ दें। इसके अलावा ध्यान रखें कि कभी अपने चेक को बाउंस न होने दें, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें