फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आप भी रखते हैं बैंक लॉकर में अपनी कीमती चीजें? तो पहले यहां जान लें नियम, वरना हो सकता है नुकसान

Mon, 02 Oct 2023 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Bank Locker Rules: अगर आपसे पूछा जाए कि आपका बैंक में खाता है, तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा और कई लोगों के तो एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। दरअसल, लोग अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में जमा करते हैं, जिसमें से वो आज के खर्चों के अलावा अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग बैंक की एक और सुविधा का लाभ लेते हैं और वो है लॉकर सुविधा। हालांकि, बैंक ग्राहकों से इसका अलग से चार्ज लेता है। वहीं, लोग इसमें अपनी ज्वेलरी, घर के पेपर्स, कीमती सामान और कई लोग तो पैसे तक रख देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लॉकर में कोई कीमती सामान रखते हैं या आप पहली बार लॉकर ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं बैंक के लॉकर को लेकर क्या नियम हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : istock
कैसे ले सकते हैं लॉकर?
  • अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो आप बैंक में लॉकर ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको एक रेंटल एग्रीमेंट बनावाना पड़ता है
  • इसके बाद बैंक सारी औपचारिकता पूरी करवाकर आपको लॉकर दे देता है और लॉकर के साइज के हिसाब से आपसे किराया लिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : istock
कितना सुरक्षित है आपका लॉकर?
  • अगर आप लॉकर लेने जा रहे हैं, तो पहले ये समझ लें कि अगर बैंक में चोरी हो जाती है, तो आपका लॉकर सुरक्षित नहीं रह सकता है। हालांकि, ऐसी स्थिति बेहद कम नजर आती हैं
  • वहीं, अगर बाढ़, भूकंप या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण आपके लॉकर के अंदर रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसमें बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है।

4 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : istock
क्यों नहीं लेता बैंक जिम्मेदारी?
  • बैंक इसलिए ग्राहकों के लॉकर के अंदर रखे सामान के नुकसान होने पर इसकी भरपाई की जिम्मेदारी नहीं लेता है, क्योंकि बैंक को खुद नहीं पता होता है कि लॉकर के अंदर क्या सामान है। ऐसे में उसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए बैंक इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है।
विज्ञापन

5 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : istock
ये भी जान लें:-
  • अगर ग्राहक से लॉकर की चाबी गुम हो जाए, तो बैंक कुछ चार्ज लेकर आपको दूसरी चाबी दे देता है
  • वैसे तो बैंक ग्राहक का लॉकर नहीं खोलता है, लेकिन अगर हाई रिस्क वाले लॉकर्स को एक साल तक ऑपरेट नहीं किया जाता है, तो बैंक ग्राहक को नोटिस भेजकर लॉकर खोल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंक लॉकर के नियम क्या हैं? - फोटो : iStock
  • वैसे तो बैंक जितना ही सुरक्षित लॉकर को भी माना जाता है। ग्राहक अगर लॉकर बंद करवाना चाहता है, तो उसे लॉकर का पूरा किराया भरना होगा, अपना सामान निकालकर लॉकर खाली करना होगा और फिर बैंक को चाबी देनी होगी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें