फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: हर महीने होगी एक लाख रुपये की कमाई, बिजनेस को शुरू करने पर सरकार दे रही 35% की सब्सिडी

Tue, 29 Nov 2022 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Poultry Farming Business Idea - फोटो : iStock
Poultry Farming Business Idea: एक सफल बिजनेस आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन दे सकता है। ऐसे में कई लोग अपनी नौकरी से तंग आकर नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, सही दिशा और संसाधनों के अभाव में वे अपने बिजनेस को एक वास्तविक रूप नहीं दे पाते हैं। अगर आप भी किसी नए बिजनेस को शुरू करके बंपर कमाई करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करने पर आपको सरकार की मदद भी मिलेगी। इसमें आपको मुर्गी पालन करना है। देश में बीते कुछ सालों में मुर्गी पालन का कारोबार काफी बढ़ा है। इसमें मुनाफा कमाने की संभावना काफी ज्यादा है। देश में कई लोग इस व्यवसाय के जरिए शानदार कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Poultry Farming Business Idea - फोटो : Istock
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको 5 से 9 लाख रुपये का निवेश करना होगा। अगर आप छोटे स्तर पर इस कारोबार की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आपको 1500 मुर्गियों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Poultry Farming Business Idea - फोटो : Istock
ऐसा करने पर हर महीने इस व्यवसाय के जरिए आप 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक जगह की तलाश करनी है। 

4 of 5
Poultry Farming Business Idea - फोटो : i stock
इसके अलावा आपको पिंजड़े और बाकी जरूरी सामानों को भी खरीदना है। अगर आप 1500 मुर्गियों का पालन करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको इससे 10 फीसदी ज्यादा चूजों को खरीदना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Poultry Farming Business Idea - फोटो : i stock
इस व्यवसाय में आपको मुर्गियों के अंडों को बेचकर शानदार कमाई होगी। देश में पॉल्ट्री फार्मिेंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस व्यवसाय को शुरू करने वाले लोगों को 25 फीसदी की सब्सिडी दे रही है। वहीं अगर आप SC, ST वर्ग से आते हैं, तो इसे शुरू करने पर आपको 35 फीसदी की सब्सिडी मिल रही है। 

जानना जरूरी: कानूनी रूप से कितना सोना आप घर में रख सकते हैं स्टोर? जानें क्या है इसको लेकर नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें