फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Rules: 1 जनवरी से बदलने जा रहे हैं बैंक के ये नियम, अब बैंकों को तय करनी होगी जवाबदेही

Tue, 20 Dec 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Banking Rules Change From 1 Jan 2023 - फोटो : Istock
Bank Rules: नया साल नए बदलावों को लेकर आता है। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बदलावों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2022 खत्म होने जा रहा है और नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में 1 जनवरी, 2023 से बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपका भी बैंक खाता है। ऐसे में आपको 1 जनवरी से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। इसके अंतर्गत बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होंगे। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की संशोधित अधिसूचना के अंतर्गत 1 जनवरी से नए नियम लागू होने के बाद बैंक अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अगर ग्राहकों को कोई नुकसान होता है। इस स्थिति में उनको जवाबदेही तय करनी होगी।
विज्ञापन

2 of 5
Banking Rules Change From 1 Jan 2023 - फोटो : Istock
1 जनवरी से बदले जा रहे इन नियमों के अंतर्गत अब बैंकों को लॉकरों की खाली और वेटिंग लिस्ट दिखाना जरूरी होगा। वहीं बैंक को ग्राहकों से एक बार में तीन साल के लिए किराया लेना का अधिकार होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Banking Rules Change From 1 Jan 2023 - फोटो : Istock
इसके अलावा आरबीआई के संशोधित नियमों के मुताबिक बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि उनके द्वारा कराए गए लॉकर एग्रीमेंट में किसी प्रकार की अनुचित शर्तें तो शामिल नहीं हैं। ग्राहकों के हितों की सुरक्षा को देखते हुए इस बदलाव को अंजाम दिया गया है। 

Saving Account Interest Rates: सेविंग अकाउंट पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज दर, जानें डिटेल्स

4 of 5
Banking Rules Change From 1 Jan 2023 - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है कि अनुचित शर्तों का हवाला देकर बैंक अपनी जिम्मेदारी से मुकर जाते हैं। वहीं नए नियमों के आने के बाद बैंक को अपनी जिम्मेदारी को तय करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Banking Rules Change From 1 Jan 2023 - फोटो : Istock
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक अगर लॉकर में रखी ग्राहक की किसी भी सामग्री में नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में बैंक को इसका भुगतान करना होगा। आरबीआई कहता है कि बैंक की जिम्मेदारी है कि वह परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाए। देश के कई बड़े बैंक बदलने जा रहे इन नियमों की जानकारी SMS के माध्यम से दे रहे हैं।

New Year 2023: नए साल पर इस स्कीम में करें 30 हजार रुपये निवेश, मैच्योरिटी पर इकट्ठा कर सकते हैं 4.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें