फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Rules: क्या बैंक डूबने पर मिल जाते हैं खाते में जमा पूरे पैसे? यहां जान लें नियम, वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 30 Apr 2024 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक के दिवालिया होने पर खाते में जमा पैसे का क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala
Bank Rules in India: शायद इस बात में दो राय न हो कि पिछले कुछ सालों में कैश की जगह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ने ले ली है? यूपीआई के जरिए आसानी से पेमेंट हो जाती है और कैश रखने की झंझट भी नहीं रहती। बस इसके लिए जरूरी है कि आपके बैंक खाते में पैसे हो, जिसके बाद आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका बैंक दिवालिया हो जाता है या किसी अन्य कारण से बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है, तो फिर आपके पैसे का क्या होगा? क्या आपके खाते में जमा पैसे आपको मिलते हैं? तो चलिए इन्हीं सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक के दिवालिया होने पर खाते में जमा पैसे का क्या होता है? - फोटो : istock
क्या है बैंक के दिवालिया या बंद होने के पीछे का कारण?
  • दरअसल, जब किसी बैंक की लायबिलिटी उसके असेट्स से ज्यादा होने लगती है या हो जाती है, तो इस संकट से न निपटने की स्थिति को दिवालिया हो जाना कहा जाता है। आसान शब्दों में अगर आप इसे समझें तो बैंक के खर्चे उसकी कमाई की तुलना में काफी ज्यादा होने लगते हैं। इससे बैंक को नुकसान झेलना पड़ता है और फिर इससे न उबरने पर बैंक डूब जाता है, इसलिए रेग्युलेटर्स उस बैंक को बंद करने का फैसला लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक के दिवालिया होने पर खाते में जमा पैसे का क्या होता है? - फोटो : istock
बैंक बंद होने पर कितने पैसे मिलते हैं ग्राहकों को?
  • अगर कोई बैंक बंद होता है, तो डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन यानी डीआईसीजीसी रिजर्व बैंक के अधीन इस नियम के तहत ग्राहकों को उनके बैंक खाते में जमा राशि पर इंश्योरेंस कवर देती है।

4 of 5
बैंक के दिवालिया होने पर खाते में जमा पैसे का क्या होता है? - फोटो : istock
  • इस कवर के तहत बैंक के डूबने पर ग्राहकों को 5 लाख रुपये दिए जाते हैं। फिर चाहे आपके बैंक में 10 लाख या उससे भी ज्यादा पैसे जमा हो। डूबने वाले बैंक के खाताधारकों की पांच लाख रुपये तक की रकम ही इंश्योर्ड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक के दिवालिया होने पर खाते में जमा पैसे का क्या होता है? - फोटो : istock
आरबीआई उठाता है ये जरूरी कदम
  • देश में जब भी कोई बैंक डूबता है, तो ग्राहकों का ध्यान रखते हुए आरबीआई और सरकार मिलकर डूबने वाले बैंक का किसी बड़े बैंक में विलय कर देते हैं। इससे ग्राहकों के पैसे डूबने से बच जाते हैं। भारत में कई मौकों पर ऐसा देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें