फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: गैस सिलेंडर से लेकर बैंक से जुड़े इन नियमों में कल से होने जा रहे ये बड़ा बदलाव, जानिए डिटेल्स

Tue, 30 Apr 2024 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Rules - फोटो : Istock
Rules Change: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। वित्तीय संस्थाओं से लेकर कई सरकारी विभाग महीने की शुरुआत में कई नए बदलावों को अंजाम देते हैं। बदले गए इन नियमों का सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। एक नागरिक होने के नाते आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। कल से मई महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 1 मई से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा प्रभाव आप पर पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग से जुड़े नियमों में 1 मई से कई बदलाव होने जा रहे हैं। बदले जा रहे इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
New Rules - फोटो : Istock

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किए जाते हैं। गैस वितरण कंपनियों की समीक्षा के बाद गैस की कीमतें तय की जाती हैं। इसमें 14 और 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें शामिल होती हैं। ऐसे में कल यानी 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
New Rules - फोटो : Istock

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 मई से अगर आप क्रेडिट कार्ड से युटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में आपसे बैंक 1 प्रतिशत ज्यादा चार्ज वसूलेगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक ने इसको लेकर घोषणा की है कि वे 1 मई से क्रेडिट कार्ड से किए गए यूटिलिटी बिल पर 1 प्रतिशत ज्यादा शुल्क वसूलेंगे। 

4 of 5
New Rules - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास यस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। ऐसे में 15 हजार रुपये की मुफ्त उपयोग सीमा होगी। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के लिए ये सीमा 20 हजार रुपये तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Rules - फोटो : Istock

आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक ने चार्जेस में किए ये बदलाव

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने चेक बुक, आईएमपीएस, ईसीएस / एनएसीएच डेबिट रिटर्न, स्टॉप पेमेंट शुल्क, बचत खाता सेवा शुल्क में बदलाव किया है। ये बदलाव 1 मई, 2024 से लागू हो जाएंगे। वहीं यस बैंक ने भी कई चार्जेस में बदलाव किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें