फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड तो यहां जानें तरीका, मिलता है ये खास लाभ

Wed, 10 Jan 2024 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि कई तरह की सरकारी योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनका लाभ अलग-अलग वर्ग के लोग उठा रहे हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। हालांकि, इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर काफी बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि इस योजना से जुड़कर लाभ लिया जाए, तो पात्र लोग जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका। - फोटो : istock
लाभ और पात्रता देखिए
  • आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका। - फोटो : istock
  • वहीं, बात अगर पात्रता की करें, तो योजना के तहत जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं, अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आपके पास कच्चा मकान है, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं आदि तो आप योजना के लिए पात्र हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका। - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड के लिए अगर आप पात्र हैं, तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज, जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों की और आपकी पात्रता की जांच होगी
  • फिर सत्यापन में जब सब ठीक पाया जाता है, तो इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें