16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जरूरतमंद और गरीब वर्ग की आर्थिक मदद करने के उद्धेश्य से सरकार ने कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चला रखी हैं। इसी में से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कुछ गलतियों के कारण ये किस्त अटक भी सकती है। इसलिए लाभार्थियों को ये गलतियां करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण किसानों की 16वीं किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...