Ayushman Card Eligibility: जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई ऐसी ही योजनाओं को चला रही है। पीएम आवास योजना से लेकर पीएम अटल पेंशन जैसी कई योजनाएं चल रही हैं और इन्हीं में से एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभर्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन आवेदन से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? क्योंकि अपात्र होने पर आप योजना से नहीं जुड़ सकते। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं...