Sugar Purity Check Method: आज के इस दौर में हमें अगर स्वस्थ रहना है, तो हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम एक अच्छे खानपान का सेवन करें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं और कई बड़ी बीमारियों से घिर भी सकते हैं। इसलिए तो लोग अपने खानपान की चीजों में शुद्धता भी तलाशते हैं, क्योंकि आजकल बाजार में कई चीजों में मिलावट हो रही है। इसी में से एक है चीनी। दरअसल, कुछ लोग चंद पैसों के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे, और चीनी में मिलावट कर देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों से असली-नकली चीनी में पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं...