Ayushman Card: आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो खुद के इलाज पर पैसे खर्च नहीं कर पाता है, क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। रोज की रोटी का इंतजाम करना ही इन लोगों के लिए मुश्किल भरा काम होता है, तो फिर इलाज के लिए पैसे कहां से जुटा पाएंगे। ऐसे में भारत सरकार ने एक ऐसी योजना को शुरू किया, जिसके तहत लोगों को मुफ्त में इलाज दिया जा सके। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है, जिसके तहत पात्र लोगों का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। ऐसे में जहां एक तरफ काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना के लाभार्थी हैं, तो वहीं कई लोग आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...